नई दिल्ली: इंडिया मोबाइल कांग्रेस का 10वां संस्करण का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यशोभूमि में उद्घाटन किया. कार्यक्रम में पीएम मोदी ने संबोधित किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज सुबह ही एक खबर आई है कि मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. वह एक बेहतरीन कलाकार थे जिन्होंने अलग-अलग किरदारों के माध्यम से दर्शकों का दिल जीता.
नाना पाटेकर जी का जीवन तिरंगे की आन बान और शान के लिए समर्पित रहा. वह बंधनों में नहीं रहे, परिंदे की तरह फिल्मों के आसमान में उड़े. उन्होंने समाज में व्याप्त व्यवस्था पर अपनी फिल्मों के माध्यम से करारा प्रहार किया. एक ऐसे क्रांतिवीर थे जिन्होंने बुराइयों के विरुद्ध काम किया. उनकी वाणी जितनी तेज थी, उनकी खामोशी भी उतनी ही प्रभावी थी. वह देश विरोधियों पर निरंतर अंकुश के समर्थक थे. मैं नानापाटेकर जी को श्रद्धांजलिअर्पित करता हूं और उनके परिवार जनों और चाहने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं.
इंडिया मोबाइल कांग्रेस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि मोबाइल टेक्नोलॉजी में भारत आगे बढ़ा है. इंडिया मोबाइल कांग्रेस भारत की प्रगति का मंच है. पीएम मोदी ने कहा कि
डिजिटल इंडिया कार्यक्रम से स्थिति बदली है. एक दशक पहले तक डिजिटल डिवाइस चुनौती थी. पहले साधन संपन्न ही लाभ ले सकते थे. हमारा लक्ष्य हर सीमा से परे विस्तार का है. इंडिया मोबाइल कांग्रेस भारत के सपनों का मंच है.
पीएम मोदी ने कहा कि बीते 10-12 वर्षों में मोबाइल फ़ोन... आधुनिक संचार के माध्यम के साथ-साथ सुशासन का भी अहम टूल बनकर सामने आया है. ये डिजिटल इंडिया विज़न के कोर में रहा है.एक दशक पहले तक भारत में डिजिटल डिवाइड बहुत बड़ी चुनौती थी. आधुनिक तकनीक एक विशेषाधिकार बनती जा रही थी. यानि जिसके पास साधन है, वही आधुनिक तकनीक का लाभ ले सकता था, भारत में यही स्थिति बनती जा रही थी. डिजिटल इंडिया अभियान से हमने इस स्थिति को बदलने की ठानी और इसके केंद्र में मोबाइल फ़ोन को लेकर आए.ये तकनीक के लोकतंत्रीकरण का बहुत बड़ा प्रयास था.
पीएम मोदी ने कहा कि मोबाइल और इंटरनेट की कनेक्टिविटी ने शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी सेवाओं को बिना बाधा चालू रखा. आज दूर-सुदूर गांव, गरीब के बच्चे भी गुणवत्तापूर्ण ज्ञान तक पहुंच पा रहे हैं. डिजिटल लर्निंग सबकी पहुंच में आ रही है.डिजिटल गवर्नेंस ने इन हालात को बदल दिया है.आज, सैकड़ों सरकारी सेवाएं मोबाइल फ़ोन पर उपलब्ध हैं.सरकारी मदद अब सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचती है. डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के ज़रिए, लगभग 50 लाख करोड़ सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजे गए हैं.