जयपुर : जैश ए मोहम्मद से जुड़ी जासूस को कोर्ट में पेश किया गया. जासूसी की आरोपी बबीता को कोर्ट में पेश किया गया. 7 दिन की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया. एटीएस ने बबीता को अवकाशकालीन कोर्ट में पेश किया. ATS की ओर से अदालत को पूछताछ पूरी होना बताया गया.
अदालत ने जासूस बबीता को 29 जून तक जेल भेजा. MM-11 कोर्ट में जज दीक्षा गुप्ता ने आदेश दिए. जासूस बबीता कोर्ट में मुंह छिपाकर भागते नजर आई. वहीं अभियोजन की ओर से कोई भी वकील अदालत में पेश नहीं हुआ. आपको बता दें कि ATS की गिरफ्त में आई बबीता की पेशी हुई.
बबीता को ATS की टीम कोर्ट लेकर पहुंची. कोर्ट में हुई मामले की सुनवाई,कोर्ट ने आरोपी को जेल भेजा.एक सप्ताह पहले ATS ने बबीता को गिरफ्तार किया था. बबीता जैश ए मोहम्मद सहित कई आतंकी संगठनों के संपर्क में थी. देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया था. बबीता डंकी रूट से पाकिस्तान जाने की प्लानिंग कर चुकी थी.