सुलह की उम्मीदों से गुलजार हुए शेयर बाजार, BSE सूचकांक में आई 831.78 अंकों की तेजी

सुलह की उम्मीदों से गुलजार हुए शेयर बाजार, BSE सूचकांक में आई 831.78 अंकों की तेजी

जयपुर: सुलह की उम्मीदों से शेयर बाजार गुलजार हुए हैं. सोमवार को शेयर बाजार में 850 अंकों की तेजी आयी है. BSE सूचकांक में सोमवार सुबह 831.78 अंकों की तेजी आई. फिलहाल BSE सूचकांक 76,247.13 अंक पर है. 

अमेरिका-इजरायल-इरान के तनाव में कमी और कच्चे तेल की कीमतों में कमी व खरीददारी निकलने के कारण बाजार को बढ़त मिली है. डॉलर की तुलना में रुपए की कीमत में मामूली सुधार आया. भारत के साथ प्रमुख एशियाई बाजारों में भी सुधार नजर आ रहा है.

BSE सूचकांक में 1.10 फीसदी का सुधार आया है. NSE सूचकांक में फिलहाल 245.90 अंकों का सुधार है. 23,965.20 अंक पर सोमवार को NSE सूचकांक पहुंचा है. NSE सूचकांक तकनीकी सपोर्ट लेवल से ऊपर पहुंचा है. NSE सूचकांक में फिलहाल 1.04 फीसदी की तेजी आई है.

जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, इंडोनेशिया, हांगकांग के शेयर बाजारों में भी आज सुधार है. एक से दो फीसदी ऊपर एशियाई देशों में शेयर बाजार चल रहे हैं. उतार-चढ़ाव के कारण कारोबारी निवेशकों को सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं.