जयपुर: सीएम भजनलाल शर्मा का संकल्प पत्र किसानों समर्पित है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खुद किसान वर्ग से हैं उन्होंने खुद खेतों में काम किया है. जिसके चलते संकल्प पत्र के जरिए सीएम के दिल का दर्द छलका है.
सीएम चाहते हैं कि गांवों से शहरों की ओर जाने वालों का पलायन रुके. इसलिए गांव में इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत किया जाए, 25 लाख स्वामित्व पट्टे देना, 1हजार से अधिक आबादी वाले गांव में ओपन जिम, हर पंचायत में सेकेंडरी स्कूल का निर्माण होगा.
कृषि क्षेत्र में स्टार्टअप्स के लिए 500 करोड़ रुपए के निवेश, प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक चारागाह विकास योजना, राजस्थान एग्रीकल्चर एक्सीलेटर मिशन शुरू करने जैसी योजना है. सीएम का सपना है कि गांव मॉडल के तौर पर विकसित हो.