महिला के सिर से हटाया 4 किलो का बोझ ! 30 वर्षीय मरीज के सिर के जटिल व चार किलो के विशाल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

महिला के सिर से हटाया 4 किलो का बोझ ! 30 वर्षीय मरीज के सिर के जटिल व चार किलो के विशाल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

जयपुर: महिला के सिर से 4 किलो का बोझ हटाया गया! SMS अस्पताल के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने बड़ा कीर्तिमान रच दिया. 30 वर्षीय मरीज के सिर के जटिल व चार किलो के विशाल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया गया. विभाग के HOD डॉ.आर.के.जैन के निर्देशन में डॉ.अंकित गोयल, डॉ.सौरभ शर्मा, डॉ.दिलप्रीत,डॉ.अंकित और डॉ.संधू की टीम ने ऑपरेशन किया. 

विभाग के HOD डॉ.आर.के.जैन ने कहा कि मरीज कृष्णा पिछले लंबे समय से सिर पर अत्यधिक बड़े ट्यूमर से पीड़ित थी. जिसका आकार सिर से लगभग दोगुना हो चुका था. यह ट्यूमर इतना भारी और जटिल था कि मरीज को चलना-फिरना तक मुश्किल हो गया था. साथ ही ट्यूमर से अत्यंत दुर्गंध भी आ रही थी.
जिससे उसकी दैनिक जीवनशैली गंभीर रूप से प्रभावित हो रही थी. 

मरीज ने कई बड़े अस्पतालों में परामर्श लिया, लेकिन ट्यूमर की जटिलता और खोपड़ी की हड्डियों को पार कर मस्तिष्क तक पहुंच जाने के कारण अधिकांश स्थानों पर ऑपरेशन से मना किया. यह चुनौतीपूर्ण केस न्यूरोसर्जरी विभाग से प्लास्टिक सर्जरी विभाग को रेफर किया गया. ऑपरेशन में न्यूरोसर्जरी विशेषज्ञ डॉ.अशोक गांधी के सहयोग से पहले ट्यूमर निकाला गया. फिर एनेस्थीसिया टीम के डॉ.राजीव शर्मा,डॉ.रजनी व डॉ.गोपाल के सहयोग से सफल सर्जरी की गई.

महिला के सिर से हटाया 4 किलो का बोझ !: 
-SMS अस्पताल के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के चिकित्सकों का बड़ा कीर्तिमान 
-30 वर्षीय मरीज के सिर के जटिल व चार किलो के विशाल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन 
-विभाग के HOD डॉ.आर.के.जैन के निर्देशन में डॉ.अंकित गोयल, डॉ.सौरभ शर्मा, 
-डॉ.दिलप्रीत,डॉ.अंकित और डॉ.संधू की टीम ने किया ऑपरेशन
-विभाग के HOD डॉ.आर.के.जैन ने कहा 
-मरीज कृष्णा पिछले लंबे समय से सिर पर अत्यधिक बड़े ट्यूमर से पीड़ित थी
-जिसका आकार सिर से लगभग दोगुना हो चुका था'
-यह ट्यूमर इतना भारी और जटिल था कि मरीज को चलना-फिरना तक मुश्किल हो गया था
-साथ ही ट्यूमर से अत्यंत दुर्गंध भी आ रही थी
-जिससे उसकी दैनिक जीवनशैली गंभीर रूप से प्रभावित हो रही थी
-मरीज ने कई बड़े अस्पतालों में परामर्श लिया, लेकिन ट्यूमर की जटिलता और 
-खोपड़ी की हड्डियों को पार कर मस्तिष्क तक पहुंच जाने के कारण अधिकांश स्थानों पर ऑपरेशन से मना किया' 
-यह चुनौतीपूर्ण केस न्यूरोसर्जरी विभाग से प्लास्टिक सर्जरी विभाग को रेफर किया गया
-ऑपरेशन में न्यूरोसर्जरी विशेषज्ञ डॉ.अशोक गांधी के सहयोग से पहले ट्यूमर निकाला गया
-फिर एनेस्थीसिया टीम के डॉ.राजीव शर्मा,डॉ.रजनी व डॉ.गोपाल के सहयोग से सफल सर्जरी की गई