कल धरती पर लौटेंगी सुनीता विलियम्स, 9 माह बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से धरती पर लौटेंगे अंतरिक्ष यात्री

कल धरती पर लौटेंगी सुनीता विलियम्स, 9 माह बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से धरती पर लौटेंगे अंतरिक्ष यात्री

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर 9 महीने से अधिक समय से मौजूद अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स कल धरती पर लौट आएंगी. उनके साथ उनके साथी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर भी शामिल होंगे. इस बीच, NASA ने सुनीता विलियम्स की वापसी को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है.

NASA के मुताबिक स्पेसएक्स का क्रू ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट कल स्पेश स्टेशन पर पहुंच चुका है, और दोनों अंतरिक्ष यात्री मंगलवार शाम लगभग 5:57 बजे क्रू-10 के साथ समुद्री स्प्लैशडाउन करेंगे.

भारतीय समयानुसार, 19 मार्च को सुबह 3:30 बजे सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर धरती पर सुरक्षित लौटेंगे. सुनीता विलियम्स का यह मिशन अंतरिक्ष में उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण अनुसंधान और कार्यों के लिए याद रखा जाएगा.

 

Advertisement