जयपुरः IPL के बाद सूर्यवंशी का बल्ला नहीं गरज रहा है. टी-20 के स्टार को अभी वनडे क्रिकेट रास नहीं आ रहा है. वनडे ट्राई सीरीज में एक बार फिर सस्ते पर वैभव सिमटे. श्रीलंका-ए के खिलाफ दांबुला में महज 21 रन ही बना पाए. श्रीलंका ए के कप्तान सेहान अराचिगे की स्पिन को नहीं झेल सके. श्रीलंका-ए के खिलाफ पिछले मैच में महज 14 रन बनाए थे. श्रीलंका-ए के तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज ने फुल लेंथ पर फंसाया था.
सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ 22 गेंद पर 44 रन बना सके. जहां तेज गेंदबाज अब्दुल्ला अहमदजई के बाउंसर ट्रैप में फंसे. इस सीरीज में सूर्यवंशी अभी तक एक भी अर्धशतक नहीं बना सके. आईपीएल में टीम प्रबंधन ने वैभव को खुलकर खेलने की छूट दी थी. लेकिन अब टीम इंडिया से खेलते वक्त वैभव दबाव में नजर आने लगे है.