चंडीगढ़: देशभर में आज युवा दिवस मनाया जा रहा है. राष्ट्रीय युवा दिवस भारत के युवाओं को प्रेरित करने का खास दिन है. हर वर्ष 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर युवा दिवस मनाया जाता है. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी.
सीएम नायब सिंह सैनी ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माला पहनाई और राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दीं. वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ रोड शो किया.
पूरे विश्व को भारतीय युवाओं की मेधा और ऊर्जा से परिचित कराने वाले स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के अवसर पर गुरुग्राम में माल्यार्पण करना मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है।
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) January 12, 2026
अमेरिका में वैश्विक मंच पर भारत की सांस्कृतिक श्रेष्ठता का प्रदर्शन कर उन्होंने… pic.twitter.com/WHsbMdpAf9
भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्म के महानायक स्वामी विवेकानंद की जयंती हर वर्ष 12 जनवरी को मनाई जाती है. वे न केवल भारत में, बल्कि विश्व स्तर पर युवाओं और समाज के लिए प्रेरणा के स्रोत रहे हैं. उनके विचार, उपदेश और भाषण आज भी लोगों के जीवन में दिशा और ऊर्जा प्रदान करते हैं.