जयपुरः RTE के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है. शिक्षा विभाग ने आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च तक बढ़ाई है इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 4 मार्च थी. लेकिन इस बीच त्योहार के कारण अभिभावक आवेदन नहीं कर पाए थे.
ऐसे में विभाग ने आवेदन की तिथि बढ़ाने का फैसला किया है. अंतिम तिथि में बढ़ोतरी के कारण अब लॉटरी 12 मार्च को निकलेगी. RTE में 13 दिन में 5 लाख आवेदन आ चुके है.