भाजपा चलाएगी देशव्यापी जनसंपर्क अभियान, मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा का फैसला

भाजपा चलाएगी देशव्यापी जनसंपर्क अभियान, मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा का फैसला

नई दिल्ली: भाजपा देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चलाएगी. मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने फैसला लिया. 5 से 21 जून तक देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चलाने का फैसला लिया. 

पार्टी नेता गांवों में जाकर सरकार की उपलब्धियां बताएंगे और लोगों से संवाद करेंगे. इस दौरान संगठन विस्तार, बूथ स्तर को मजबूत करने तथा युवाओं, महिलाओं और कई वर्गों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा. इस संबंध में दिल्ली में बैठक हो चुकी है. 

वरिष्ठ पदाधिकारियों और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक हो चुकी है. युवाओं, महिलाओं और पेशेवरों को जोड़ने की तैयारी की. ताकि उनकी विशेषज्ञता का उपयोग नीति निर्माण और सामाजिक विकास में किया जा सके.