जयपुरः शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है. आज कारोबारी सत्र की शुरुआत में 500 अंक तक बाजार फिसल गया. हालांकि फिर रिकवरी आई. भारतीय शेयर बाजार का मौजूदा हाल की बात करें तो आज फिलहाल BSE सूचकांक में 163.19 अंकों व NSE सूचकांक में 45.90 अंकों की गिरावट दर्ज की गई. फिलहाल BSE सूचकांक 74,182.98 अंक पर है. BSE सूचकांक में फिलहाल 0.22 फीसदी की मंदी.
आज फिलहाल NSE सूचकांक 23,359.70 अंक पर है. NSE सूचकांक में फिलहाल 0.20 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. अंतरराष्ट्रीय तनाव बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि की आशंका का बाजार पर असर देखने को मिला है. भारत के साथ कुछ प्रमुख एशियाई बाजारों में भी दबाव का रुख है.जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, इंडोनेशिया, हांगकांग, जकार्ता के शेयर बाजारों में भी गिरावट का रुख है. उतार-चढ़ाव के कारण कारोबारी निवेशकों को सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे है.