जयपुरः आखिरकार "जिम्मेदारों" तक SMS ट्रोमा सेंटर अग्निकांड की लपटें पहुंची है. फर्स्ट इंडिया की खबर के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग चिर निद्रा से जागा. तीन माह से धूल फांक रही फाइल में से "जिम्मेदारों" को चिन्हित कर एक्शन शुरू किया. अस्पताल अभियंता गोपाल कृष्ण दशोरा का 16सीसीए चार्जशीट के साथ ही निलंबन. ठेके पर लगे नर्सिंग ऑफिसर योगेश कुमार की सेवाएं समाप्त करने का फैसला किया. तत्कालीन अस्पताल अधीक्षक डॉ.सुशील भाटी और ट्रोमा प्रभारी को भी चार्जशीट.
SMS मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को जिम्मेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए है. हालांकि,दो PWD अभियंता के अलावा अन्य नर्सिंग स्टॉफ पर कार्रवाई को लेकर चुप्पी है फर्स्ट इंडिया ने कल ही खबर के जरिए अग्निकांड के जिम्मेदारों का खुलासा किया था. साथ ही बताया था कि जांच कमेटी ने तीन माह पहले रिपोर्ट सौंपी. कार्रवाई का इंतजार है. खबर चलने के 24 घंटे के भीतर चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जिम्मेदारों पर एक्शन शुरू किया.