जयपुरः राजधानी में प्रस्तावित सांगानेर एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट का काम इसी महीने शुरू होने वाला है. लेकिन काम शुरू होने के बाद किस तरह वाहनों का आवागमन किया जाएगा डायवर्ट, वह जेडीए और ट्रैफिक पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है.
राजधानी के सांगानेर क्षेत्र में यातायात जाम की समस्या के निराकरण के लिए 287 करोड़ रुपए लागत के जेडीए के प्रोजेक्ट का काम शुरू होने वाला है. इस प्रोजेक्ट का काम इस महीने शुरू हो जाएगा. प्रोजेक्ट का काम शुरू होने के बाद डिग्गी-मालपुरा रोड से टोंक रोड के बीच वाहनों का आवागमन का क्या होगा डायवर्जन प्लान, यह जयपुर विकास प्राधिकरण और ट्रैफिक पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है. आपको सबसे पहले बताते हैं कि सांगानेर एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट आखिर है क्या--
-सांगानेर फ्लाई ओवर से लेकर चौरड़िया पेट्रोल पंप तक यह एलिवेटेड रोड चार लेन चौड़ी होगी
-एक तरफ दो लेन फ्लाई ओवर से पेट्रोल पंप तक जाने के लिए और
-दूसरी तरफ दो लेन पेट्रोल पंप से फ्लाई ओवर की तरफ जाने के लिए होगी
-फ्लाई ओवर से करीब सौ मीटर दूरी पर यहां से पेट्रोल पंप की तरफ जाने के लिए वाहन एलिवेटेड रोड के रैम्प पर चढ़ेंगे
-यहीं से कुछ ही दूरी पर पेट्रोल पंप की तरफ से आने वाले वाहनों के उतरने के लिए एलिवेटेड रोड का रैम्प होगा
-यह एलिवेटेड रोड पेट्रोल पंप तिराहे तक पहुंचने पर दो भागों में बंट जाएगी
-यहां से बायीं तरफ मुड़कर दो लेन की एलिवेटेड रोड मालपुरा गेट को क्रॉस करते हुए आगे उतरेगी
-इसी तरह दायी तरफ मुड़कर न्यू सांगानेर रोड रेलवे ओवरब्रिज से पहले उतरेगी
-न्यू सांगानेर रोड रेलवे ओवरब्रिज से पेट्रोल पंप की तरफ जाने पर कुछ आगे ही इसी एलिवेटेड रोड का रैम्प होगा
-इस रैम्प पर चढ़कर वाहन चालक इस एलिवेटेड रोड के माध्यम से सांगानेर फ्लाईओवर के नजदीक उतर सकेंगे
-इस तरह गोपालपुरा फ्लाईओवर के पास से वाहन इस एलिवेटेड रोड के माध्यम से मालपुरा गेट और
-न्यू सांगानेर रोड रेलवे ओवरब्रिज दोनों तरफ जा सकेंगे
-इस एलिवेटेड रोड से वाहन चालकों को केवल मालपुरा गेट से आगे तक जाने की सुविधा मिलेगी
-मालपुरा गेट से फ्लाईओवर की तरफ एलिवेटेड रोड से जाने के लिए सुविधा नहीं होगी
-मालपुरा गेट से पेट्रोल पंप व फ्लाई ओवर तक वाहन चालकों को मौजूदा सड़क से ही आना होगा
-जबकि न्यू सांगानेर रोड रेलवे ओवरब्रिज के पास से वाहन चालक एलिवेटेड रोड से फ्लाईओवर तक जा सकेंगे
प्रोजेक्ट के लिए अनुबंधित फर्म ने सर्वे और एग्रीगेट टेस्टिंग का काम मौके पर शुरू कर दिया है. इसके बाद फर्म की ओर से टेस्ट पाइलिंग का काम इसी महीने शुरू कर दिया जाएगा. जेडीए और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी प्रोजेक्ट के डायवर्जन प्लान को लेकर मंथन कर रहे हैं. उनके सामने बड़ी चुनौती है डिग्गी-मालपुरा रोड से टोंक रोड के बीच रोजाना हजारों की संख्या आवागमन करने वाले वाहनों का किस तरह डायवर्ट किया जाए. ऐसे में डायवर्जन प्लान में दो विकल्पों को लेकर चल रहा मंथन. आपको बताते हैं कि ये दो विकल्प क्या हैं और इसी बीच जेडीए की क्या तैयारी है
सांगानेर में प्रस्तावित एलिवेटेड रोड को लेकर बड़ी खबर
डायवर्जन प्लान बना जेडीए-ट्रैफिक पुलिस के लिए बड़ी चुनौती
287 करोड़ रुपए लागत की एलिवेटेड रोड का शुरू होना है काम
लेकिन डायवर्जन प्लान के विचार किया जा रहा दो विकल्पों पर
पहला विकल्प है 120 चौड़ी प्रस्तावित सेक्टर रोड का
जो कल्याणपुरा ROB शुरू होकर जाती है डिग्गी-मालपुरा रोड तक
ROBसे लेकर रामपुरा फाटक तक यह रोड है महज 60-70 फीट
इसके आगे कुछ दूरी के बाद यह सड़क हो जाती है बंद
सड़क चौड़ी करने के दायरे में आ रही निजी खातेदारी भूमि
और निर्माणों को मुआवजा देने का मामला लंबित है UDH में
जेडीए ने करीब डेढ़ महीने स्वीकृति के लिए भेजा यह मामला
3 किमी लंबाई की इस सड़क के निर्माण से आवाजाही होगी सुगम
इस सड़क से वाहनों का कम समय में हो सकेगा आवागमन
टोंक रोड व डिग्गी-मालपुरा रोड के बीच आवागमन होगा सुगम
कल्याणपुरा ROBसे बीटू बायपास होते हुए जा सकेंगे टोंक रोड
दूसरा विकल्प है शिकारपुरा से हल्दीघाटी मार्ग के सामने की सड़क का
टोंक रोड व डिग्गी-मालुपरा रोड के बीच आवागमन का है विकल्प
लेकिन इस विकल्प में वाहन चालकों को लगाना पड़ेगा लंबा चक्कर
करीब पांच किलोमीटर का लगाना पड़ेगा अतिरिक्त लंबा चक्कर
डिग्गी-मालुपरा रोड से शिकारपुरा होते हुए आना पड़ेगा
हल्दीघाटी मार्ग के सामने स्थित सड़क पर पड़ेगा आना
यहां से फिर वाहन चालक जा सकेंगे टोंक रोड पर
लेकिन इस विकल्प में वाहन चालकों को तय करनी पड़ेगी अधिक दूरी
वहीं आवागमन में लगेगा पहले से अधिक समय
इन दो विकल्पों के बीच के चलते जेडीए कर रहा है तैयारी
कल्याणपुरा ROB की तरफ से और
मालपुरा गेट के पास से पहले काम शुरू करने की कर रहा तैयारी
इन दोनों स्थानों पर सड़क है काफी चौड़ी
यहां काम शुरू करने के बाद भी यातायात में नहीं होगी कोई दिक्कत
सांगानेर की तरफ काम पहुंचने में लगेंगे छह से आठ महीने
इस दौरान सड़क सीमा में आ रहे निर्माणों को हटाने का होगा काम पूरा
साथ ही जेडीए अधिकारियों को उम्मीद है कि
कल्याणपुरा ROBसे डिग्गी-मालपुरा रोड तक जो प्रस्तावित है सड़क
उस 120 फीट सेक्टर रोड का निर्माण भी हो जाएगा पूरा
दूसरी तरफ प्रोजेक्ट के लिए हटाने जाने हैं करीब सवा सौ निर्माण
सांगानेर फ्लाई ओवर से लेकर सांगा सेतु पुलिया तक है चौड़ी
यह सड़क मास्टर प्लान में है 120 फीट चौड़ी
सांगा सेतु पुलिया से चौरड़िया पेट्रोल पंप तक है सड़क
मास्टर प्लान में सड़क है 100 फीट चौड़ी
सांगा सेतु पुलिया से चौरड़िया पेट्रोल पंत तक सड़क है चौड़ी
सड़क मौके पर महज है 60 से 70 फीट ही चौड़ी
इस हिस्से में चार लेन चौड़ी एलिवेटेड रोड बनाने के लिए है जरूरी
सड़क को चौड़ा किया जाना है जरूरी
सड़क चौड़ी करने के लिए दोनों तरफ हटाए जाएंगे निर्माण
जेडीए की नाप जोख के मुताबिक हटाए जाएंगे करीब सवा सौ निर्माण
इन निर्माणों को हटाने के बाद किया जा सकेगा निर्माण
एलिवेटेड रोड के स्पान का किया जा सकेगा निर्माण