बीकानेर में खेजड़ी बचाओ आंदोलन के तहत चल रहा महापड़ाव खत्म, कटाई रोकने के लिए सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश

बीकानेर में खेजड़ी बचाओ आंदोलन के तहत चल रहा महापड़ाव खत्म, कटाई रोकने के लिए सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश

बीकानेरः बीकानेर में खेजड़ी बचाओ आंदोलन के तहत चल रहा महापड़ाव खत्म हो गया है. गुरुवार देर रात राज्य मंत्री केके विश्नोई पत्र लेकर पहुंचे. समस्त जिला कलेक्टर्स को पत्र जारी किया गया. खेजड़ी को संपूर्ण राज्य में संरक्षित वृक्ष घोषित किया. कटाई रोकने के लिए सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए. शासन सचिव डॉक्टर जोगाराम ने आदेश जारी किए. राज्य सरकार ने खेजड़ी संरक्षण के विशेष कानून लाने का फैसला लिया है. 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस मसले पर साधु-संतों और प्रतिनिधियों से संवाद कर चुके है. पिछले 11 दिनों से आंदोलन चल रहा था. मुख्यमंत्री से संवाद के बाद आमरण अनशन खत्म हुआ था. कल भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी विश्नोई,मंत्री केके बिश्नोई,विधायक पब्बाराम विश्नोई, भाजपा के वरिष्ठ नेता जसवंत विश्नोई लिखित आश्वासन लेकर धरनास्थल पहुंचे. पर्यावरण संघर्ष समिति के साधु संत भागीरथदास शास्त्री,सच्चिदानंद आचार्य, रामाचार्य,आनंद प्रकाश जांबा,आंदोलन से जुड़े नेता परसराम विश्नोई, रामगोपाल विश्नोई,सुभाष विश्नोई भी मौजूद रहे.