जयपुरः भजनलाल सरकार के बजट से खासी उम्मीदें हैं. इस बार हालांकि बहुत ज्यादा पॉपुलिस्ट मांगों को लेकर घोषणाओं के आसार कम हैं लेकिन आम लोगों की जिंदगी को आसान बनाने को लेकर घोषणाएं संभव है.
राज्य बजट को आज अंतिम रूप दिया जा चुका है. इस बीच बजट को लेकर प्रदेश के अलग अलग वर्गों की उम्मीदों का पारावार बढ़ा हुआ है.
इस बार इन बजट घोषणाओं की है उम्मीद
इस बार बजट में युवाओं, महिलाओं के साथ शहरों और गांवों के लिए नई स्कीम्स और विकास कामों की अनेकों घोषणाएं होंगी.
जनता की पोपुलर डिमांड्स को पूरा करने वाली छोटी घोषणाओं को भी बजट में जगह मिलेगी.
बजट में युवाओं के लिए करीब एक लाख नई भर्तियों की घोषणा होने के आसार हैं. शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस में नई भर्तियों की घोषणा होगी.
आरएएस और बड़े पदों को छोड़कर ज्यादातर नौकरियों में सलेक्शन प्रोसेस से इंटरव्यू खत्म करने की घोषणा होने की संभावना है.
सरकारी विभागों में काम कर रहे संविदा कर्मचारियों की सैलरी—मानेदय बढ़ाने पर बजट में प्रावधान हो सकता है.
किसानों के लिए सम्मान निधि का पैसा बढ़ाने पर फिर घोषणा हो सकती है.
सामाजिक सुरक्षा योजना की पेंशन में 15 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा और बजट प्रावधान होगा. बुजुर्ग, विधवा सहित हर तरह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन का पैसा हर साल बढ़ाने के लिए गहलोत राज में कानून बना था.
केंद्र की तर्ज पर नई तबादला नीति की घोषणा संभव
सरकारी विभागों में ट्रांसफर के लिए नई तबादला नीति लागू करने की घोषणा के आसार है. केंद्र सरकार की तर्ज पर तबादलों के लिए समय तय किया जा सकता है.
दो से ज्यादा बच्चों वालों के निकाय—पंचायत चुनाव लड़ने से रोक हटाने बिल लाने की घोषणा
दो से ज्यादा बच्चों वालों के निकाय, पंचायतीराज चुनाव लड़ने से रोक हटाने के लिए बिल लाने की घोषणा होने के आसार है.
बजट के दौरान इसी सत्र में बिल लाने की घोषणा होगी.
खेजड़ी बचाने के लिए कानून लाने की घोषणा
बजट में खेजड़ी सहित सभी तरह के पेड़ बचाने के लिए कानून में बदलाव के लिए बिल लाने की घोषणा होगी. सोलर पावर प्लांट्स के लिए नई गाइडलाइन का एलान हो सकता है.
नए स्टेट एक्सप्रेस हाईवे और सड़कों की घोषणा होगी, कई सड़कों को अपग्रेड किया जाएगा, नए ओवरब्रिज, अंडर ब्रिज बनेंगे
बजट में नए स्टेट एक्सप्रेस हाईवे बनाने की घोषणा के आसार हैं. नए स्टेट एक्सप्रेसवे बनाने के लिए डीपीआर बनाने की घोषणा होगी, इसके बाद काम आगे बढ़ाया जाएगा.
जिलों में कई सड़कों को अपग्रेड करने की घोषणा होगी. नए ओरब्रिज और अंडरब्रिज बनाने की घोषणा हो सकती है.
किसान सम्मान निधि का पैसा बढ़ेगा
किसानों को दी जाने वाली सम्मान निधि का पैसा बढ़ेगा. सरकार चरणबद्ध तरीके से किसान सम्मान निधि को 12000 रुपए तक पहुंचाएगी.
गेहूं सहित कुछ चुनिंदा फसलों को एमएसपी पर खरीद के साथ बोनस, एमएसपी पर बाजरा खरीद की घोषणा संभव
सरकार एमएसपी पर खरीदी जाने वाली गेहूं सहित कुछ फसलों पर बोनस की घोषणाा कर सकती है. बोनस का पैसा भी बढाया जा सकता है. एमएसपी पर बाजरा और ज्वार सहित चुनिदा फसलों को खरीदने की घोषणा के आसार हैं.
दूध खरीद पर बोनस बढ़ने के आसार, पशुधन स्वास्थ्य बीमा योजना का दायरा बढ़ सकता है
दूध उत्पादक किसानों से खरीदे जाने वाले दूध पर बोनस बढ़ाने की घोषणा की संभावना है.
पशुधन स्वास्थ्य बीमा योजना का दायरा बढ़ेगा. पशुधन बीमा का लाभ ज्यादा पशुपालकों को देने के लिए इसके लाभान्वितों की संख्या बढ़ाने के लिए बजट बढ़ाया जाना तय माना जा रहा है.
महिलाओं के लिए डेयरी प्रोत्साहन योजना लाने के आसार
महिलाओं के लिए डेयरी प्रोत्साहन योजना की घोषणा होने के आसार हैं.
इसमें महिलाओं को सब्सिडी से लेकर कर्ज दिलाने तक के प्रावधान होंगे.
रोडवेज के लिए नई बसों की खरीद की घोषणा, शहरों के लिए नई ई बसों की खरीद
बजट में रोडवेज के लिए करीब 1000 नई बसों की खरीद की घोषणा होने के आसार हैं.
रोडवेज में इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने का भी ऐलान हो सकता है. सिटी ट्रांसपोर्ट के लिए ई बसें खरीदने की घोषणा होंगी. इसके लिए निकायों को अलग से बजट दिया जाएगा.
कई शहरों के लिए सीवरेज और पेयजल योजनाओं की घोषणा
प्रदेश के कई शहरों के लिए सीवरेज और पेयजल परियोजनाओं की घोषणा होगी. अमृत—2 योजना के तहत सीपरेज और पेयजल के नए प्रोजेक्ट शुरू होंगे.
जल जीवन मिशन में बचे हुए घरों तक पानी पहुंचाने की घोषणा होगी
जनजीवन मिशन के तहत हर घर तक पानी पहुंचाने के लिए टाइम लाइन की घोषणा के आसार हैं. अगले दो साल में बचे हुए घरों त पानी पहुंचाने की घोषणा होगी.
नई सिंचाई परियोजनाएं शुरू होंगी, कमांड एरिया बढ़ाने का प्लान
बजट में छोटे लेवल पर नई सिंचाई परियोजनाअें की घोषणा होगी. आदिवासी इलाकों के लिए भी छोटी सिंचाई परियोजनाएं शुरू होंगी. माइक्रो इरिगेशन की योजनाओं का दायरा बढ़ेगा.
सहकारी बैंकों के जरिए किसानों को बिना ब्याज फसली कर्ज दिए जाने की योजना का दायरा और बड़ा किया जाएगा.
बिना ब्याज फसली कर्ज की स्कीम में लाखों नए किसानों को जोड़ा जाएगा. बिना ब्याज फसली कर्ज देने के लिए ग्राम सेवा सहकारी समितियों में इन्हें मेंबर बनाया जा सकता है.
ग्राम सेवा सहकारी समितियों के मेंबर बनाने के लिए विशेष अभियान की घोषणा के आसार हैं.
हाईटेक और मॉर्डन खेती के लिए चल रही योजनाओं में बजट बढ़ाने की घोषणा की संभावना है. ग्रीन हाउस, शेडनेट, मल्चिंग, लो टनल, फार्म पोंड के लिए बजट बढ़ेगा, इससे ज्यादा किसानों को फायदा मिलेगा.
बजट में बड़ी तादाद में नई ग्राम सेवा सहकारी समितियां, क्रय विक्रय सहकारी समितियां, लैम्प्स—पैक्स खोले जाने की घोषणा के आसार हैं.
बाड़मेर रिफाइनरी और पेट्रो केमिकल प्रोजेक्ट के आसपास के क्षेत्र के विकास के लिए बजट में घोषणा होगी. रिफाइनरी प्रोजेक्ट को तय समय सीमा में पूरा करने को लेकर घोषणा होगी.
बजट में जयपुर मेट्रो के दूसरे फेज के पहले पैकेज का काम शुरू करने और इसे पूरा करने के लिए बजट का प्रावधान करने के आसार हैं.
फेज—2 के पहले पैकेज में प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गौशाला तक मेट्रो का काम होना है. मेट्रो के अगले फेज और इसके विस्तार को लेकर भी बजट में घोषणाएं हो सकती हैं.
बजट में जयपुर के चारों तरफ सैटेलाइट टाउन विकसित करने के लिए विकास कामों की घोषणाएं होंगी. चाकसू, बस्सी, चौमूं के लिए विकास कामों की घोषणाएं होंगी.
जयपुर रिंग रोड के दूसरे फेज को लेकर बजट में घोषणा होगीं आगरा रोड से दिल्ली रोड को जोड़ने के लिए जयपुर के सेकंड रिंग रोड बनाने की घोषणा के आसार हैं. यह काम नेशनल हाईवे अथॉरिटी — एनएचएआई— से करवाया जाना है, इसका सर्वे हो चुका है.
बजट में डिफेंस इंडस्ट्री, एयरोस्पेस और सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री लगाने के लिए खास रियायतें देने की घोषणा होगी.
बजट में जर्जर भवनों में चल रहे स्कूलों के नए भवन बनाने के लिए अलग से प्रावधान के आसार हैं. सरकारी स्कूलों की मरम्मत के लिए विशेष अभियान की घोषणा होगी. नए स्कूल भवन बनाए जाएंगे.
— जीरामजी स्कीम में अब गांवों में सरकारी दफ्तरों की बिल्डिंग बनाने सहित नए काम शुरू करने की घोषणा संभव
— डॉक्टरों, नर्सिंग— पैरामेडिकल स्टाफ के खाली पद भरने की घोषणा संभव
— प्रदेश की मेडिकल और पैरामेडिकल संस्थानों में सीटें बढ़ेगी
— नए मेडिकल कॉलेजों का काम पूरा कर हर जिले में मेडिकल कॉलेज शुरू करने पर काम
— नए अस्पताल खोलने की घोषणा
— नए पीएचसी, सीएचसी, उप जिला अस्पताल, जिला अस्पताल बनाने और अस्पतालों को अपग्रेड कराने की घोषणा
बिजली
— 24 घंटे बिजली देने की कार्ययोजना का एलान संभव, बिजली छीजत कम करने स्मार्ट मीटर
— नए ग्रिड सब स्टेशन— जीएसएस— बनाने की घोषणा. कम क्षमता के जीएसएस को अपग्रेड किया जाएगा
— उद्योगों को समय पर और पर्याप्त बिजली देने के लिए प्रावधान
— किसानों को नए बिजली कनेक्शन
— किसानों की बिजली की दरें नहीं बढ़ाने की घोषणा
उद्योग और निवेश
— नए इंडस्ट्रियल एरिया बनेंगे
— निवेशकों के लिए सिंगल विंडो स्कीम का दायरा बढ़ाकर ईज आॅफ डूइंग बिजनस को बढ़ावा देने के लिए घोषणाएं
— उद्योगों को कस्टमाइज्ड पैकेज देने के नियम और सरल बनाए जाएंगे
— राजस्थान फाउंडेशन के चैप्टर्स की संख्या बढ़ाई जाएगी
— प्रवासी राजस्थानी दिवस समारोह और नए
निवेश आयोजनों की घोषणा
शिक्षा
— शिक्षकों के खाली पद भरे जाएंगे
— जर्जर स्कूलों की बिल्डिंग गिराकर नए बनाए जाएंगे
— नया शिक्षा सत्र शुरू होते ही स्कूली किताबें उपलब्ध करवाना
— स्कूलों में नए लिंग्वा लैब शुरू करना
शहरों में पिंक बसों में हो सकती बढ़ोतरी
बुधवार सुबह 11 बजे विधानसभा में बजट भाषण पढ़ा जायेगा जिसमें घोषणाएं होंगी. नए कर प्रस्तावों की संभावना कम है.