जयपुर: प्रदेशभर में शाही लवाजमे के साथ गणगौर माता की सवारी निकली. जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, भरतपुर और अलवर समेत कई जिलों में श्रद्धा उमड़ी.
पिंकसिटी में दो दिवसीय गणगौर महोत्सव का आज समापन होगा.
जयपुर में कल सवारी के दौरान त्रिपोलिया गेट पर गणगौर माता की आरती हुई. पूर्व राजपरिवार के पुरोहित ने इस बार आरती उतारी. 210 लोक कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से माहौल भक्तिमय बनाया.
कलाकारों ने कच्छी घोड़ी, गेर, कालबेलिया, चरी, घूमर नृत्य पेश किए. जोधपुर में माता को करीब दो करोड़ ज्वेलरी पहनाई गई. पारंपरिक मार्गों से गुजरते हुए घंटाघर पहुंचकर शोभायात्रा संपन्न हुई. अलवर में रियासतकालीन सवारी को विशेष गार्ड ऑफ ऑनर मिला.