जयपुरः राजस्थान की समृद्ध लोक परंपरा, आस्था और सांस्कृतिक वैभव का प्रतीक गणगौर महोत्सव आज है. जयपुर में गणगौर महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन होगा. आज और कल शाही गणगौर सवारी निकलेगी. सिटी पैलेस से शाही सवारी की शुरुआत होगी. सिटी पैलेस परिसर से रवाना होकर त्रिपोलिया गेट, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार होते हुए तालकटोरा/पोंड्रिक पार्क गौर माता की सवारी पहुंचेगी.
210 लोक कलाकार पारंपरिक कला का जलवा दिखाएंगे. 32 पारंपरिक लवाजमे शोभायात्रा की भव्यता बढ़ाएंगे. पहली बार शंकर बैंड का विशेष समावेश है. ऊंट, घोड़े, हाथी और सजी-धजी पालकियां आकर्षण का केंद्र होंगी. कच्छी घोड़ी, कालबेलिया, घूमर समेत कई लोकनृत्य प्रस्तुत होंगे. देश-विदेश में पहली बार लाइव गणगौर सवारी दिखेगी.