15 अगस्त को निकलेगी तीज माता की शाही सवारी... त्रिपोलिया गेट से होगा आगाज, 175 लोक कलाकार देंगी प्रस्तुती

15 अगस्त को निकलेगी तीज माता की शाही सवारी... त्रिपोलिया गेट से होगा आगाज, 175 लोक कलाकार देंगी प्रस्तुती

जयपुरः 15 अगस्त को तीज माता की शाही सवारी निकलेगी. त्रिपोलिया गेट से आगाज होगा. तीज माता की सवारी शाम 5:35 बजे सिटी पैलेस से त्रिपोलिया गेट पहुंचेगी. छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार होते हुए तालकटोरा पौंड्रिक पार्क पहुंचेगी. सवारी के साथ 175 लोक कलाकार राजस्थान का लोक वैभव प्रस्तुत करेंगे. कच्ची घोड़ी, कालबेलिया, घूमर, चंग-ढप और कठपुतली सहित लोक विधाएं दिखेंगी. सवारी के बाद पौंड्रिक पार्क में कला मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे. 

जयपुर में 13 स्थानों पर एलईडी स्क्रीन से तीज सवारी का सीधा प्रसारण होगा. छोटी चौपड़ सहित प्रमुख चौराहों और पर्यटन स्थलों पर स्क्रीन लगाई जाएंगी. अजमेरी गेट, न्यूगेट और सरावगी मेंशन पर भी लाइव प्रसारण की व्यवस्था होगी. मोती डूंगरी, त्रिमूर्ति सर्किल और रामबाग सर्किल पर भी शाही सवारी दिखेगी. एसएमएस स्टेडियम, महाराजा कॉलेज, बिरला मंदिर और राजस्थान विश्वविद्यालय भी शामिल है. जवाहर सर्किल स्थित पत्रिका गेट सहित 13 स्थानों पर लाइव दर्शन होंगे.     

इस बार शाही लवाजमे में घोड़ों और ऊंटों की संख्या बढ़ाई गई है. परंपरागत तीज सवारी का स्वरूप पहले से अधिक भव्य नजर आएगा. विदेशी पर्यटकों के लिए हिन्द होटल की छत पर बैठने की व्यवस्था की गई है. होटल के नीचे बरामदों के पास भी विदेशी पर्यटकों के लिए स्थान रहेगा. प्रमुख होटलों में तीज उत्सव की प्रचार सामग्री और पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई गई है.