जयपुरः प्रदेश में मार्च में तेज तपिश का 'वार' होगा. मार्च के दस्तक के साथ सर्दी की विदाई लगभग तय है. साथ ही तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो चुका है. मार्च के दूसरे हफ्ते में कई शहरों में पारा 40 डिग्री के आसपास रहेगा. राजधानी में भी धूप तीखी रहेगी.
वहीं तीसरे हफ्ते में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ की संभावना, असर सीमित होगा. चौथे सप्ताह में गर्मी अपने चरम पर पहुंच सकती है. दिन और रात का टेंपरेचर अपने चरम पर पहुंच सकता है. प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में पारा 40 डिग्री के पार जा सकता है.