पोकरणः परमाणु नगरी में गर्मी, हीट वेव का थर्ड डिग्री टार्चर देखने को मिल रहा है. भीषण गर्मी में हीट वेव ने अपने तेवर दिखाए. हीट वेव ने आमजन का जीना बेहाल किया. 21 किलोमीटर की रफ्तार से गर्म हवाएं चल रही है. गर्म हवाओं के चलते लोगों का घरों से निकलना दुश्वार हो गया है. हीव वेव के साथ ही सूर्यदेव की तपिश से लोग परेशान हो गए है. सुबह 10 बजने के साथ ही गर्मी का रौद्र रूप दिखना प्रारंभ हो जाता है. आसमान से आग के शोले बरसना प्रारंभ हो जाते है.
पाली के जैतारण में गर्मी भी प्रकोप दिख रहा है. जैतारण में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखाने लगी है. चढ़ते दिन के साथ ही गर्मी भी बढ़ रही है. दिनभर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है. लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. बढ़ते तापमान के बीच घर से निकलना मुश्किल हो गया है. बाजारों में भी धीरे-धीरे रौनक कम होने लगी है. भीषण गर्मी के चलते दोपहर में लोग घरों में रहने को मजबूर है. गर्म हवाओं नेआमजन के लिए परेशानी बढ़ाई है.