जयपुरः इस बार नौतपा का असर दिन के मुकाबले रात में ज्यादा तपन-उमस देखने को मिल रही है. दो दिन से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की बजाय गिरावट हुई है. नौतपा की पहली रात सोमवार को पारा 1.8 डिग्री से बढ़कर 32.2 डिग्री पहुंचा. बीती रात न्यूनतम तापमान में सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा गर्मी रही.
भीषण गर्मी से पंखे, कूलर भी फेल हो गए, ऐसे में आमजन के हाल बेहाल हो गए है. उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिन में लू नहीं चलने से पारा स्थिर है. वहीं फिर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सिस्टम सक्रिय होने से भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग के अनुसार 28 मई से आंधी बारिश की गतिविधियां शुरू होगी.