एक सवाल पर विपक्ष से उलझे तीन मंत्री, UDH मंत्री झाबर सिंह को घेरा विपक्ष ने, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः राजस्थान विधानसभा में आज प्रश्नकाल हंगामेदार रहा. UDH विभाग से जुड़े एक प्रश्न में तो सरकार के तीन तीन मंत्री विपक्ष से उलझते नजर आए. एक ही सवाल पर करीब १५ मिनट तक बहस चलती रही. इसके बावजूद भी विधायक सुभाष गर्ग द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्न का जवाब नहीं आया. 

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान राजस्व् मंत्री के बाद यूडीएच मंत्री भी सवालों में विपक्ष से उलझ गए. इस दौरान सदन में मंत्रियों और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक और हंगामा हुआ. विवाद की शुरुआत आरएलडी विधायक सुभाष गर्ग के सवाल से हुई. गर्ग ने भरतपुर में आवासहीन परिवारों की संख्या और पीएम आवास योजना के पात्र परिवारों पर सवाल पूछा था. मंत्री के जवाब से असंतुष्ट सुभाष गर्ग ने कहा कि पहले आवसहीन परिवारों की संख्या बताइए. मंत्री पीएम आवास योजना की पात्रता की शर्तें बताने लगे.विवाद के बीच ससंदीय कार्य मंत्री जोगरााम पटेल ने हस्तक्षेप किया. इस विवाद में फिर उद्योग मंत्री राज्यवर्धन ने भी हस्तक्षेप किया. उद्योग मंत्री के खड़े होने पर विपक्ष ने आपत्ति जताई तो स्पीकर ने कहा कि उन्हें अनुमति दी गई है. वही कांग्रेस की तरफ़ से नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मोर्चा संभाला. नेता प्रतिपक्ष और संसदीय कार्य मंत्री के बीच नोकझोंक चली. जूली बोले— संसदीय मंत्री ने हो​शियारी दिखाने के चक्कर में यूडीएच मंत्री को भी मरवा दिया, तो पटेल बोले— सवाल पूछिए, भाषण देने का अधिकार नहीं है 

एक सवाल पर 15 मिनट तक नोकझोंक, यूडीएच मंत्री बोले— आवासहीन और बेघर में फर्क है, जिससके पास जमीन नहीं वो बेघर है, जिसके पास जमीन है मकान नहीं वो आवासहीन है.