जयपुर: सोने और चांदी की कीमतों में आज बड़ा उछाल देखने को मिला है. सोना ₹2,291 की बढ़त के साथ ₹1.48 लाख के स्तर पर पहुंच गया है. खास बात यह है कि इस साल अब तक सोने की कीमत में करीब ₹15,000 का इजाफा हो चुका है.
वहीं चांदी भी पीछे नहीं रही. चांदी की कीमत ₹6,230 बढ़कर ₹2.34 लाख प्रति किलो हो गई है. लगातार बढ़ती कीमतों ने निवेशकों और खरीदारों दोनों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.
जानिए सोना और चांदी की कीमत:
-सोना ₹ 2,291 बढ़कर ₹1.48 लाख पर पहुंचा
-इस साल कीमत में ₹15 हजार का इजाफा
-चांदी ₹6,230 महंगी होकर ₹2.34 लाख प्रति किलो हुई