जयपुर: कल चाकसू में शील माता का लक्खी मेला भरेगा. शील डूंगरी पर स्थित शीतला माता मंदिर पर श्रद्धा का सैलाब उमडे़गा. आज शाम से मेला शुरू होगा. कल दोपहर को पूरे परवान पर होगा. मेला स्थल पर बड़ी तादाद में छोटी-बड़ी दुकानें सजी है.
आज क्षेत्र में घर-घर में रांधा पुआ का पर्व मनाया जा रहा है. राबड़ी, पुआ, पुड़ी, मूंगथाल सहित कई तरह के पकवान बनेंगे. कल ठंडे पकवानों का शीतला माता को भोग लगेगा. सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भारी संख्या में पुलिस जवान तैनात रहेंगे.
कल चाकसू में भरेगा शील माता का लक्खी मेला:
-शील डूंगरी पर स्थित शीतला माता मंदिर पर उमडे़गा श्रद्धा का सैलाब
-आज शाम से शुरू होगा मेला, कल दोपहर को पूरे परवान पर होगा
-मेला स्थल पर बड़ी तादाद में सजी छोटी-बड़ी दुकानें
-आज क्षेत्र में घर-घर में मनाया जा रहा रांधा पुआ का पर्व
-राबड़ी, पुआ, पुड़ी, मूंगथाल सहित कई तरह के बनेंगे पकवान
-कल ठंडे पकवानों का शीतला माता को लगेगा भोग
-सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भारी संख्या में पुलिस जवान रहेंगे तैनात