जयपुर : SMS अस्पताल से दुखद खबर आयी है. ठेके पर कार्यरत नर्सिंग कर्मचारी ने सुसाइड किया है. महिला अस्पताल के ICU में दीपक खारवाल लगा हुआ था. दीपक अस्पताल से कल नौकरी से हटाए जाने से तनाव में था. सूचना मिलते ही SMS अस्पताल की इमरजेंसी में काफी संख्या में नर्सेज जमा हो गए.
SMS अस्पताल की इमरजेंसी में नर्सेज का बड़ा हंगामा:
इस मामले को लेकर SMS अस्पताल की इमरजेंसी में नर्सेज ने बड़ा हंगामा किया. सूचना मिलने पर चिकित्सा शिक्षा आयुक्त BL गोयल SMS पहुंचे. ADM साउथ युगांतर शर्मा, SMS मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ.दीपक माहेश्वरी, अतिरिक्त प्राचार्य डॉ.RK जैन, अतिरिक्त प्राचार्य डॉ.जितेंद्र सिंह शेखावत से बात कर रहे हैं. अस्पताल में मौजूद विधायक रफीक खान और अमीन कागजी से बात कर रहे हैं. इस दौरान इमरजेंसी में अंदर और बाहर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात है.