किशनगढ़बास में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने टेम्पो को मारी टक्कर, एक की मौत

किशनगढ़बास में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने टेम्पो को मारी टक्कर, एक की मौत

खैरथलः किशनगढ़बास में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार बस ने टेम्पो को टक्कर मार दी. नूरनगर तिबारे के पास हादसा हुआ, टेम्पो पलटने से हड़कंप मच गया. टेम्पो सवार रामबाबू की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं परिवार में मातम छा गया. हादसे में टेम्पो चालक टिंकू गंभीर रूप से घायल हुआ है. 

घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रैफर किया गया. बस ने गलत साइड में आकर टक्कर मार दी. घासोली निवासी रामबाबू किशनगढ़बास में बाइक रिपेयर का काम करता था. किशनगढ़बास थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.