Road Accident: सिरोही में दर्दनाक सड़क हादसा, गड्ढे में गिरा टैम्पो, एक की मौत

Road Accident: सिरोही में दर्दनाक सड़क हादसा, गड्ढे में गिरा टैम्पो, एक की मौत

सिरोहीः रोहिड़ा थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. कियारी जायदारा के पास बाइक को बचाने के चक्कर में टैम्पो गड्ढे में गिरा. हादसे में टैम्पो चालक किशोर पुत्र हरा राम गंभीर घायल हुआ है. टैम्पो में सवार एक बच्चा भी हादसे में घायल बताया जा रहा है. 

घायल चालक को इलाज के लिए सिरोही अस्पताल रैफर किया गया है. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद चालक को मृत घोषित किया. ऐसे में पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक कियारी गांव का निवासी बताया जा रहा है.