जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर जिले के बावड़ी क्षेत्र में स्थित NH-62 जोधपुर-नागौर मार्ग पर नेतड़ा टोल के पास पिछले 12 घंटों में दो भीषण सड़क हादसे हो गए. इन हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया. पहला हादसा बीती रात हुआ, जब एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस हादसे में राजूराम दमामी निवासी भवाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अखेसिंह निवासी नेतड़ा घायल हो गए.
इसके बाद आज उसी स्थान पर नेतड़ा टोल के पास दूसरा हादसा हो गया. एक ट्रोले ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जोधपुर भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.
मृतक की पहचान मनोहर सिंह निवासी नेतड़ा के रूप में बताई जा रही है. लगातार हो रहे इन हादसों से क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस स्थान पर सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है.
जोधपुर के बावड़ी से खबर:
-12 घंटे में दो सड़क हादसो में 2 की मौत, 1 घायल
-सड़क हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत
-NH-62 जोधपुर-नागौर नेतड़ा टोल के पास 12 घंटे में हुआ दूसरा हादसा
-गत रात्रि में भी अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत
-राजूराम दमामी निवासी भवाद की हुई थी मौत
-अखेसिंह निवासी नेतड़ा हुआ था घायल
-आज उसी जगह पर नेतड़ा टोल के पास ट्रोले ने मारी बाइक सवार को टक्कर
-घायल को एंबुलेंस के जरिए भेजा जोधपुर, रास्ते में हुई मौत
-मृतक का नाम मनोहर सिंह निवासी नेतड़ा बताया जा रहा