उदयपुर में साइबर ठगी का सबसे बड़ा मामला, रिटायर्ड अधिकारी को 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर हड़पे 67.90 लाख

उदयपुर में साइबर ठगी का सबसे बड़ा मामला, रिटायर्ड अधिकारी को 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर हड़पे 67.90 लाख

उदयपुरः उदयपुर में साइबर ठगी का सबसे बड़ा मामला सामने आया है. रिटायर्ड अधिकारी को 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर 67.90 लाख हड़पे. मोहनलाल सुखाड़िया विवि के पूर्व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को ठगा. भरत व्यास और उनकी पत्नी को व्हाट्सएप वीडियो कॉलिंग से डिजिटल अरेस्ट किया. 

ठगों ने खुद को सीबीआई अधिकारी, एएसपी और मजिस्ट्रेट बताकर पूछताछ की. 28 दिसंबर से 8 जनवरी तक ठगी का सिलसिला चलता रहा, मानसिक दबाव बनाकर अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करवा ली.