राहुल गांधी के डोकलाम के जिक्र पर लोकसभा में हंगामा, बोले- चीनी सेना भारतीय सीमा में घुस रही

राहुल गांधी के डोकलाम के जिक्र पर लोकसभा में हंगामा, बोले- चीनी सेना भारतीय सीमा में घुस रही

नई दिल्लीः राहुल के संबोधन से पहले सदन में हंगामा हो गया. लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा हो रही है. इस दौरान लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने संबोधित करते हुए डोकलाम का जिक्र किया. कहा कि चीनी सेना भारतीय सीमा में घुस रही. चीन के टैंक भारतीय सीमा के पास पहुंचे. इसी बीच राजनाथ सिंह ने राहुल के बयान का विरोध किया. 

राहुल गांधी के डोकलाम के जिक्र पर लोकसभा में हंगामा हो गया. अमित शाह ने राहुल के बयान पर आपत्ति जताई. राजनाथ सिंह ने भी राहुल के बयान का विरोध किया. कहा कि राहुल गांधी बिना तथ्य बात कर रहे. बिना छपी किताब का सदन में जिक्र करना गलत है. 

राहुल गांधी बिना प्रामाणिकता के बात ना करें. ऐसे में अखिलेश यादव ने राहुल का समर्थन किया. कहा कि चीन का मुद्दा बेहद संवेदनशील है. चीन से सावधानी जरूरी है. राहुल को नरवने की किताब का बयान पढ़ने दिया जाए.