नगर निकाय चुनाव 2026: आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर निर्वाचन आयोग सख्त, सरकारी संपत्तियों से दीवार लेखन मिटाने के निर्देश

नगर निकाय चुनाव 2026: आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर निर्वाचन आयोग सख्त, सरकारी संपत्तियों से दीवार लेखन मिटाने के निर्देश

नई दिल्लीः नगर निकाय चुनाव 2026 से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर निर्वाचन आयोग सख्त हो गया है. सरकारी और सार्वजनिक संपत्तियों से होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर हटाने, दीवार लेखन मिटाने के निर्देश दिए गए है. सरकारी वाहनों के चुनाव प्रचार में इस्तेमाल पर भी नजर रहेगी. 

जिला निर्वाचन अधिकारियों से निर्धारित प्रपत्रों में रिपोर्ट मांगी गई. प्रपत्र-1 की रिपोर्ट 24 घंटे में देनी होगी. प्रपत्र-2 की रिपोर्ट 48 घंटे में देनी होगी. जबकि प्रपत्र-3 और 4 की रिपोर्ट 72 घंटे में. विकास व निर्माण कार्यों का भी पूरा ब्यौरा देना होगा. राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश जारी किए है.