नई दिल्ली : अमेरिका-ईरान आखिरकार जंग के मैदान से शांति समझौते पर राजी हैं. 110 दिन बाद दोनों के बीच शांति समझौते के बाद दुनिया ने राहत की सांस ली है. डोनाल्ड ट्रंप और पजेशकियान ने समझौते के मसौदे पर ई-हस्ताक्षर किए.
दोनों देश के बीच डील के एमओयू में 14 बिंदुओं पर बनी सहमति है. ईरान ने तुरंत हॉर्मुज खोलने, अमेरिका ने सैन्य नाकाबंदी हटाने का फैसला लिया है. साथ ही ईरान पर क्रूड ऑयल बेचने पर लगा प्रतिबंध भी हटाया गया है.
110 दिन चली दोनों देशों के बीच जंग में 7500 लोगों की जान गई, पेंटागन और ईरान वॉर कॉस्ट ट्रैकर के अनुसार दोनों देशों को करीब 162 लाख करोड़ का नुकसान हुआ. वहीं अमेरिका 4 लक्ष्य लेकर ईऱान के खिलाफ जंग में उतरा, सभी अधूरे रहे.