फिर बेपटरी हुई अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता, स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान वार्ता के दौरान बढ़ गया तनाव

फिर बेपटरी हुई अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता, स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान वार्ता के दौरान बढ़ गया तनाव

नई दिल्ली : अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता फिर बेपटरी हो गई है. स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान वार्ता के दौरान तनाव बढ़ गया है. ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक ट्रंप की धमकियों से नाराज होकर ईरानी टीम ने बातचीत बंद कर दी है.

ट्रम्प की धमकी के बाद ईरानी अधिकारी बातचीत छोड़कर निकल गए. अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस के साथ फोटो खिंचाने से भी इनकार कर दिया है. कतर के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद ईरानी टीम उस इमारत से निकल गई. पहले दोनों पक्षों के बीच हाथ मिलाने और जॉइंट फोटो सेशन की योजना बनी थी.

लेकिन ईरानी टीम ने इसमें हिस्सा लेने से इनकार कर दिया. अमेरिका ने ईरान से लेबनान में हिजबुल्लाह को रोकने को कहा था ऐसा न करने पर उन्होंने फिर से ईरान पर हमला करने की धमकी दी थी. ईरानी टीम का नेतृत्व कर रहे मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने बयान दिया. कहा कि ईरान अमेरिकी धमकियों से डरने वाला नहीं है.