ईरान पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान, कहा-'हम उन पर दबाव बना रहे हैं'

ईरान पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान, कहा-'हम उन पर दबाव बना रहे हैं'

नई दिल्ली: ईरान पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान सामने आया है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम उन पर दबाव बना रहे हैं. मैं समझौता करना पसंद करूंगा क्योंकि मैं लोगों की जान नहीं लेना चाहता. 

हम दूसरे विश्व युद्ध के बाद के सबसे बड़े हमले की तैयारी कर चुके थे. उन्होंने मुझे फोन करके कहा कि प्लीज ऐसा न करें,आइए बात करते हैं. हमने ऐसा कभी नहीं कहा था, वे हमारी इज्जत करते हैं. ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते.

ईरान पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान: 
-कहा-हम उन पर दबाव बना रहे हैं
-मैं समझौता करना पसंद करूंगा क्योंकि मैं लोगों की जान नहीं लेना चाहता
-हम दूसरे विश्व युद्ध के बाद के सबसे बड़े हमले की तैयारी कर चुके थे
-उन्होंने मुझे फोन करके कहा कि प्लीज ऐसा न करें,आइए बात करते हैं
-हमने ऐसा कभी नहीं कहा था, वे हमारी इज्जत करते हैं
-ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते