नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जंग का 14वां दिन है. ईरान की राजधानी तेहरान में बमबारी जारी है. मेहराबाद एयरपोर्ट पर इज़रायल ने हमला किया. बमबारी में ईरानी KC-747 टैंक तबाह हुआ. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्टेटमेंट सामने आया है. ईरान के आतंकी शासन को पूरी तरह खत्म कर रहे. ट्रंप ने कहा कि
ईरान की नौसेना, वायुसेना खत्म हो चुकी है. ईरानी मिसाइलें, ड्रोन को तबाह कर रहे है.
ईरान के बड़े नेताओं को नक्शे से मिटा दिया. हमारे पास बहुत गोला, बारूद हैं. ईरान 47 सालों से बेकसूरों को मारता आ रहा है. उधर, ईरान के NSA लारिजानी ने ट्रंप को चेतावनी दी है. अली लारिजानी ने कहा कि युद्ध शुरू करना आसान है. कुछ ट्वीट से युद्ध खत्म नहीं हो सकता. ट्रंप को गलती मानने तक नहीं छोड़ेंगे. ट्रंप को इसकी कीमत चुकानी होगी.
ईरान में एक साथ कई जगहों पर हमला किया गया. ईरान के तेहरान, इस्फहान, करज में धमाके हुए. अहवाज, अबादान, तबरिज में भी धमाके हुए. ईरान के कुम और अराक में भी धमाके सुने गए. ईरान ने इज़रायल पर फिर मिसाइलें दागीं. ईरान ने उत्तरी इज़रायल पर मिसाइलें दागीं. ईरान के हमले में करीब 8 लोग घायल हुए. जंग के बीच सऊदी अरब का दावा है. 28 ईरानी ड्रोन नष्ट किए.
ईरान ने शर्तों पर युद्ध विराम का पैगाम जारी किया! अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अर्थव्यवस्था पर है. इसी बीच ईरान ने पहली बार खुलकर युद्ध विराम को लेकर 3 शर्तें रखी. युद्ध खत्म करने को लेकर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि सबसे पहले ईरान के वैध अधिकारों को स्वीकार किया जाए. युद्ध में हुए नुकसान की भरपाई की जाए और भविष्य में किसी भी हमले के खिलाफ ठोस अंतरराष्ट्रीय गारंटी दी जाए.
उनका कहना है-कि अगर इन तीनों शतों को मान लिया जाता है, तो तेहरान जंग समाप्त करने के लिए तैयार है.पेजेशकियन ने यह बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिया. उन्होंने लिखा 'कि रूस और पाकिस्तान के नेताओं से बात करते हुए मैंने इस इलाके में शांति के लिए ईरान के वादे को फिर से पक्का किया.