बूंदी में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल उजागर, VDO मुकेश बैरवा को उनके घर पर किया ट्रैप

बूंदी में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल उजागर, VDO मुकेश बैरवा को उनके घर पर किया ट्रैप

बूंदी: बूंदी में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल उजागर हुआ है. VDO मुकेश बैरवा को उनके घर पर किया ट्रैप किया गया. ACB के नए DSP प्रेमचंद मीणा ने ज्वाइन करते ही बड़ी कार्रवाई की. पनघट योजना के 15 लाख के बिल पास करने के एवज में  घूस मांगी थी. 

30% कमीशन के हिसाब से साढ़े 4 लाख रुपए की कुल डिमांड थी. 1 लाख पहले ही आरोपी ले चुका था. 6 जून को रिश्वत की डिमांड का सत्यापन हुआ था. मौके पर ACB की लगातार कार्रवाई जारी है. 

आपको बता दें कि बूंदी में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम विकास अधिकारी को ट्रैप किया है. ग्राम विकास अधिकारी गरड़ड़ा को 50 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप किया. ग्राम विकास अधिकारी मुकेश बैरवा को रिश्वत लेते दबोचा है. परिवादी से 30 प्रतिशत कमीशन राशि लेते हुए ट्रैप किया.