भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमानों ने एक साथ भरी उड़ान

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमानों ने एक साथ भरी उड़ान

जोधपुरः भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी है. जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर 12वें दिन भी आसमान में साझा दमखम दिखा. आज भारत-जापान के दोनों वायुसेना प्रमुख एक साथ नजर आए. एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह और जनरल ताकेहिरो मोरिता ने उड़ान भरी. स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमानों ने एक साथ उड़ान भरी.    

भारतीय वायुसेना के तेजस, सुखोई-30 MKI और राफेल अभ्यास में शामिल है. जापान की वायु आत्मरक्षा सेना के F-2A लड़ाकू विमान भी उड़ान भर रहे. भारत और जापान के पायलटों के बीच परिचालन तालमेल बढ़ रहा. जोधपुर के आसमान में दोनों देशों की हवाई ताकत का शानदार समन्वय. संयुक्त मिशन और उन्नत ऑपरेशनल अभ्यासों पर जोर दिया जा रहा. 22 सितंबर तक वीर गार्जियन-2026 द्विपक्षीय हवाई अभ्यास चलेगा.