नई दिल्ली: दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि बहुमुखी आवाज़ों में से एक आशा भोसले जी के निधन से मैं बहुत दुखी हूं. दशकों तक चली उनकी असाधारण संगीत यात्रा ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया.
दुनिया भर में अनगिनत दिलों को छुआ. उनकी दिल को छू लेने वाली धुनें हों या उनकी जोशीली रचनाएं है. उनकी आवाज में हमेशा एक बेमिसाल चमक रही है. उनके साथ हुई मेरी मुलाकातों की यादें मैं हमेशा संजोकर रखूंगा.
उनके परिवार, प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाए है. वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी और उनके गीत हमेशा लोगों के जीवन में गूंजते रहेंगे. ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. उनके शोकाकुल परिजनों व करोड़ों प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.