West Bengal Voting: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर प्रथम चरण का मतदान जारी, वोटिंग के दौरान भिड़े TMC और भाजपा कार्यकर्ता

West Bengal Voting: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर प्रथम चरण का मतदान जारी, वोटिंग के दौरान भिड़े TMC और भाजपा कार्यकर्ता

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर प्रथम चरण का मतदान जारी है. सिलीगुड़ी में मतदान के दौरान TMC और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े. सिलीगुड़ी के जगदीश चंद्र विद्यापीठ स्थित बूथ संख्या 26/237 के बाहर बवाल हुआ. भाजपा व TMC कार्यकर्ताओं के बीच हुई बहस के बाद विवाद गरमाया. 

CAPF जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भीड़ को तितर-बितर कर स्थिति को नियंत्रण में लिया. सुरक्षा बलों की मुस्तैदी की वजह से बड़ी अप्रिय घटना होने से टली. स्थिति नियंत्रण में आने के बाद मतदान की प्रक्रिया को फिर से सुचारू किया गया.