VIDEO: जयपुर मेट्रो विस्तार का इंतजार खत्म, प्रधानमंत्री मोदी देंगे मेट्रो फेज-2 की सौगात, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण का काम मौके पर शुरू होने का इंतजार अब खत्म होने वाला है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद 13 हजार करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट का 4 जुलाई को शिलान्यास करेंगे. 

जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण का काम मौके पर शुरू होने के पहले की सभी औपचारिकताएं व प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है. केन्द्रीय कैबिनेट गत 8 अप्रेल को ही दूसरे चरण की डीपीआर को हरी झंडी दे चुकी है. पैकेज एक में कॉरिडोर व स्टेशन निर्माण के लिए निविदा में चयनित कंसोर्टियम की ओर से मौके पर मिट्टी परीक्षण का काम भी पूरा किया जा चुका है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज सांगानेर में आयोजित समारोह में यह जानकारी दी कि पीएम मोदी 4 जुलाई को जयपुर मेट्रो प्रोजेक्ट के दूसरे चरण की आधारशिला रखेंगे.

जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण के पैकेज एक के लिए टोंक रोड पर बाड़ा पदमपुरा के पास कास्टिंग यार्ड के निर्माण का काम चल रहा है. दूसरे चरण को चार अलग-अलग पैकेज में विभाजित किया गया है. पूरे मामले की जानकारी देने से पहले बताते हैं कि जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण में कहां से कहां तक चलेगी मेट्रो.

-दूसरे चरण में जयपुर मेट्रो टोंक रोड़ स्थित रिंग रोड से लेकर विद्याधर नगर टोड़ी मोड़ तक दौड़ेगी
-41 किलोमीटर लंबे इस रूट में कुल 36 मेट्रो स्टेशन होंगे,जिनमें दो स्टेशन भूमिगत होंगे
-इसमें से करीब 3 किलोमीटर लंबाई में ही मेट्रो भूमिगत कॉरिडोर में दौड़ेगी
-जयपुर से टोंक की तरफ जाने पर रिंग रोड से कुछ पहले ही प्रहलादपुरा में जयपुर मेट्रो का पहला स्टेशन बनेगा
-यहां से जयपुर मेट्रो  मेट्रो स्टेशन बीलवा कलां, बीलवा, गोनेर मोड, सीतापुरा, जेईसीसीसी, कुंभा मार्ग व हल्दीघाटी मार्ग, पिंजरापोल गौशाला तक जाएगी
-इस पूरे रूट पर मेट्रो एलिवेटेड कॉरिडोर पर ही दौड़ेगी
-पिंजरापोल गौशाला और सांगानेर फ्लाईओवर के बीच मेट्रो कोरिडोर एलिवेटेड से भूमिगत हो जाएगा
-यहां सांगानेर चौराहे पर मेट्रो का भूमिगत स्टेशन होगा
-यहीं से भूमिगत मेट्रो कॉरिडोर सांगानेर एयरपोर्ट के प्रस्तावित टर्मिनल 3 तक जाएगा
-टर्मिनल 3 पर पर भी मेट्रो का भूमिगत स्टेशन प्रस्तावित है
-टर्मिनल 3 से मेट्रो भूमिगत कॉरिडोर में ही स्टेट हैंगर से होती हुई टोंक रोड पर आ जाएगी
-यहां से मेट्रो स्टेशन बी टू बायपास, दुर्गापुरा, गोपालपुरा, गांधी नगर, नेहरू प्लेस  ,रामबाग,नारायण सिंह सर्किल, सवाई मानसिंह अस्पताल,अशोक मार्ग, गवर्नमेंट हॉस्टल, -खासाकोठी होते हुए मेट्रो कलेक्ट्रेट मेट्रो स्टेशन पहुंचेगी
-यहां से पानीपेच, अंबाबाड़ी, भवानी निकेतन,सेक्टर 2, विद्याधर नगर,वीकेआई रोड नंबर 5,
-रोड नंबर 9,रोड नंबर 14,हरमाड़ा,हरमाड़ा घाटी,टोड़ी मोड़ मेट्रो स्टेशन तक पहुंचेगी
-दूसरे चरण की कुल लागत है  13 हजार 37 करोड़ रुपए है

राजस्थान मेट्रो की ओर से दूसरे चरण की डीपीआर पर केन्द्र सरकार की स्वीकृति प्रक्रिया के दौरान ही राजस्थान मेट्रो की ओर से  पैकेज वन के लिए निविदा जारी कर कंपनी का चयन कर लिया गया था. पैकेज वन में 12 किलोमीटर लंबाई में मेट्रो दौड़ेगी.

सैम इंडिया बिल्टवैल प्राइवेट और
सीगल इंडिया लिमिटेड की ज्वाइंट वेंचर कंपनी हुई है पैकेज वन के लिए चयनित
यह कंपनी पैकेज वन में दस मेट्रो स्टेशनों का करेगी निर्माण
प्रहलादपुरा,मानपुरा,बीलवा कलां,बीलवा,गोनेर रोड,
सीतापुरा,जेईसीसी,कुंभा मार्ग,हल्दीघाटी गेट और
पिंजरापोल गौशाला एलिवेटेड मेट्रो स्टेशनों का करेगी निर्माण
इस पैकेज में कंपनी 12 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर और
दस मेट्रो स्टेशन का निर्माण 34 महीने में करेगी पूरा
पैकेज वन में 918 करोड़ रुपए की आएगी लागत
मिट्टी परीक्षण का काम हो चुका है पूरा
अब कॉरिडोर निर्माण के लिए पियर बनाने का काम होगा शुरू
पीएम मोदी के हाथों 4 जुलाई को इस कार्य की रखी जाएगी आधारशिला