नई दिल्ली : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के बीच चेतावनी जारी की गई है. चारधाम यात्रा मार्ग-यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ पर मौसम का सीधा असर पड़ने की संभावना है.
आज और कल पर्वतीय जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन दो दिनों में तेज बारिश, गरज-चमक, ओलावृष्टि और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं.
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और नैनीताल समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवा चलेंगी. जबकि 14 मई को भी राज्य के अधिकांश जिलों में येलो अलर्ट जारी रहेगा.