राजस्थान के बांधों में कुल भराव क्षमता का 48 प्रतिशत से अधिक पानी, इस मानसून अब तक सूखे पड़े 253 बांध

राजस्थान के बांधों में कुल भराव क्षमता का 48 प्रतिशत से अधिक पानी, इस मानसून अब तक सूखे पड़े 253 बांध

जयपुरः राजस्थान में जारी मानसून के दौर के बीच बांधों की ताजा स्थिति जारी की गई है. बांधों में कुल भराव क्षमता का 48 प्रतिशत से अधिक पानी है. पिछले 24 घंटे के दौरान एक और बांध लबालब हुआ है. पिछले 24 घंटे के दौरान बांधों में आया 36.53 एमक्यूएम पानी आया है. वहीं प्रदेश में इस मानसून अब तक 253 बांध सूखे पड़े है. जयपुर जोन के बांधों में कुल भराव क्षमता का 47.98 प्रतिशत पानी है. 

भरतपुर जोन के बांधों में कुल भराव क्षमता का  26.03 प्रतिशत पानी है. जोधपुर जोन के बांधों में कुल भराव क्षमता का 18.55 प्रतिशत पानी, कोटा जोन के बांधों में कुल भराव क्षमता का 61.28 प्रतिशत पानी, बांसवाड़ा जोन के बांधों में कुल भराव क्षमता का 48.36 प्रतिशत पानी और उदयपुर जोन के बांधों में कुल भराव क्षमता का 37.85 प्रतिशत पानी है.      

इस जुलाई एक भी बांध नहीं बना सका नया रिकॉर्डः
वहीं पिछले साल 31 जुलाई तक 253 बांध ओवर फ्लो हुए थे. इस साल 31 जुलाई तक मात्र 13 बांध ओवर फ्लो हो सके. पिछले साल जुलाई में 100 बांधों से पुरानी सभी रिकॉर्ड तोड़े थे. लेकिन इस जुलाई एक भी बांध नया रिकॉर्ड नहीं बना सका. पिछले साल बीसलपुर ने भी चार नए रिकॉर्ड अपने नाम किए थे. जबकि 21 साल में पहली बार जुलाई के दौरान ही बांध के गेट खुले थे. कोटा संभाग के बांधों में कुल भराव क्षमता का 90 प्रतिशत से अधिक पानी था.