जयपुर: गर्मी धीरे-धीरे रंग दिखा रही है. कमजोर पश्चिम विक्षोभ के बाद मौसम शुष्क हुआ. 24 घंटे में ज्यादातर शहरों में पारे में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई. आठ शहरों में दिन का तापमान 33 डिग्री के पार चला गया.
बाड़मेर में 36.4 डिग्री रिकॉर्ड पारा हुआ.मार्च के सप्ताह तक गर्मी का असर और बढ़ेगा. पश्चिमी राजस्थान में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने के आसार है. हालांकि वातावरण में नमी और हवा से सुबह-शाम हल्की सर्दी है.
नया सिस्टम एक्टिव होने के आसार कम, मौसम शुष्क रहेगा. हवा का पैटर्न बदलकर पश्चिमी हवाएं चलेगी. जिससे अगले दो हफ्ते में पारा 4 से 5 डिग्री तक उछलेगा.
धीरे-धीरे रंग दिखा रही गर्मी:
-कमजोर पश्चिम विक्षोभ के बाद मौसम शुष्क
-24 घंटे में ज्यादातर शहरों में पारे में 2 डिग्री की बढ़ोतरी
-आठ शहरों में दिन का तापमान चला गया 33 डिग्री के पार
-बाड़मेर में 36.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ पारा
-मार्च के सप्ताह तक गर्मी का असर और बढ़ेगा
-पश्चिमी राजस्थान में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने के आसार
-हालांकि वातावरण में नमी और हवा से सुबह-शाम हल्की सर्दी
-नया सिस्टम एक्टिव होने के आसार कम, मौसम रहेगा शुष्क
-हवा का पैटर्न बदलकर पश्चिमी हवाएं चलेगी
-जिससे अगले दो हफ्ते में पारा उछलेगा 4 से 5 डिग्री तक