देहरादून: देहरादून में मौसम का मिजाज बदल गया. तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई. मौसम बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई. IMD ने बारिश की संभावना जताई. 5 जिलों मे बारिश की संभावना जताई. देहरादून, टिहरी, हरिद्वार में बारिश का अलर्ट जारी किया गया. पौड़ी, उधमसिंह नगर के लिए भी अलर्ट जारी किया गया.
देहरादून में बदला मौसम का मिजाज:
तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश
मौसम बदलने से तापमान में गिरावट
IMD ने बारिश की जताई संभावना
5 जिलों मे बारिश की जताई संभावना
देहरादून, टिहरी, हरिद्वार में बारिश का अलर्ट
पौड़ी, उधमसिंह नगर के लिए भी अलर्ट जारी
बुधवार की शाम से ही देहरादून का आसमान घने बादलों से घिर गया. शहर में अचानक छाए अंधेरे ने लोगों को चौंका दिया और मौसम विभाग ने भी तुरंत अलर्ट जारी कर दिया. सिर्फ देहरादून ही नहीं, प्रदेश के 3 जिलों में बारिश हो चुकी है और आने वाले दिनों में मौसम और करवट लेने वाला है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 8 शहरों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
इन इलाकों में तेज गरज-चमक के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है. हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी और झोंके 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं यानी पेड़-पौधों और कच्चे मकानों को नुकसान की भी आशंका है. इसके अलावा, 5 जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी है, जहाँ हल्की से मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है.