जयपुरः प्रदेश में प्री-मानसून की बारिश से मौसम सुहाना हो गया है. आंधी-बारिश के बाद कई जिलों में तापमान में 13 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई. जयपुर में तेज हवा से नीम का पेड़ गिर गया. तीन कारें क्षतिग्रस्त हो गई. गंगापोल गेट क्षेत्र में हादसा हुआ. हालांकि जनहानि टल गई.
मौसम विभाग ने आज 23 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग में बारिश के आसार है. पिछले 24 घंटे में 10 से ज्यादा जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है. झुंझुनूं के मलसीसर में सबसे ज्यादा 66 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई.