राजस्थान में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने आज 23 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट किया जारी

राजस्थान में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने आज 23 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट किया जारी

जयपुर : राजस्थान में आज फिर मौसम का मिजाज बदलेगा. मौसम विभाग ने आज 23 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग में यलो अलर्ट जारी किया है. अगले तीन दिन इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जताया है.

हालांकि प्री-मानसून बारिश से लोगों को तेज गर्मी से निजात मिल चुकी हैं. पिछले 24 घंटे में 10 से ज्यादा जिलों में 2 इंच तक पानी बरसा. सबसे ज्यादा बारिश झुंझुनूं के मलसीसर में 66MM रिकॉर्ड हुई. आंधी-बारिश के कारण दिन के तापमान में करीब 13 डिग्री तक की गिरावट हुई. 

प्रदेश में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज 
-मौसम विभाग से आज 23 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी 
-बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग में यलो अलर्ट जारी 
-अगले तीन दिन इसी तरह का मौसम रहने का जताया अनुमान
-हालांकि प्री-मानसून बारिश से लोगों को तेज गर्मी से मिल चुकी निजात 
-पिछले 24 घंटे में 10 से ज्यादा जिलों में 2 इंच तक पानी बरसा
-सबसे ज्यादा बारिश झुंझुनूं के मलसीसर में 66MM हुई रिकॉर्ड
-आंधी-बारिश के कारण दिन के तापमान में करीब 13 डिग्री तक की गिरावट