Rain Alert: राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ने बदला मौसम का मिजाज, अगले 2 दिन 6 जिलों में बारिश का अलर्ट

Rain Alert: राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ने बदला मौसम का मिजाज, अगले 2 दिन 6 जिलों में बारिश का अलर्ट

जयपुरः प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ने मौसम का मिजाज बदल दिया है. श्रीगंगानगर सहित आसपास के क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. अगले 2 दिन बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ सहित 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. राजस्थान में बारिश और ठंडी हवाओं से तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है. 

श्रीगंगानगर में कल देर रात से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है बीकानेर और हनुमानगढ़ में भी बादल छाने के साथ ठंडी हवाएं चली है. प्रदेश के कई शहरों में दिन का तापमान 1 से 3 डिग्री तक गिरा है. 10 प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया. झीलों की नगरी उदयपुर में 17.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ.