राजस्थान में फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, इन इलाकों में आंधी और बारिश की संभावना

राजस्थान में फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, इन इलाकों में आंधी और बारिश की संभावना

जयपुरः प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होगा. बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर संभाग, भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. पश्चिमी विक्षोभ 11 और 12 मई को सक्रिय होगा. इन इलाकों में कहीं-कहीं आंधी और हल्की बारिश की संभावना है. 

साथ ही शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा. इन इलाकों में आगामी दिनों में पारे में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान में आगामी 5-6 दिन हीटवेव दर्ज हो सकती है. शनिवार को बाड़मेर-जैसलमेर में पारा 45 डिग्री के पार हुआ.