वेस्टर्न डिर्स्टबेंस से मौसम में हुआ बदलाव, नए सिस्टम के असर से राजधानी में शुरू हुआ बारिश का दौर, 13 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट

वेस्टर्न डिर्स्टबेंस से मौसम में हुआ बदलाव, नए सिस्टम के असर से राजधानी में शुरू हुआ बारिश का दौर, 13 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट

जयपुरः वेस्टर्न डिर्स्टबेंस से मौसम में बदलाव हुआ है. नए सिस्टम के असर से राजधानी में बारिश का दौर शुरू हुआ है. तेज हवा और बिजली चमकने के साथ सुबह 4 बजे से बरसात हो रही है. जयपुर सहित आसपास के इलाके में रुक-रुककर बारिश हो रही है. बारिश के साथ चली हवा में भी ठंडक घुली है. 

वहीं कल देर रात को कई जिलों में हल्की बारिश हुई. बीकानेर, नागौर के कुछ इलाकों में ओले भी गिरे. मौसम के बदलाव से अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई. आज प्रदेश के 13 जिलों में बारिश-ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है.