सिरोहीः सिरोही से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां महिला के सिर पर लाठी से वार कर मौत के घाट उतारा दिया. सिरोही कोतवाली थाना क्षेत्र के बोकी भागली गांव की ये घटना है. मृतका लीला देवी पत्नी भूताराम की हत्या हुई. दुकान पर सामान लेने के दौरान विवाद हुआ.
गुस्से में युवक ने महिला के सिर व मुंह पर हमला किया. मौके पर ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. आरोपी सुरेश कुमार गरासिया मौके से फरार हुआ.